व्यापारी समुदाय के लिए गेम चेंजर साबित हुई मुद्रा योजना – प्रवीन खंडेलवाल
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) ने देश के व्यापारी समुदाय के लिए एक गेम चेंजर के रूप में काम किया है, जिसके लिए देश के व्यापारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने दस वर्ष पूर्व इस योजना की शुरुआत उस क्षेत्र के लिए की थी जो लंबे समय तक औपचारिक वित्त व्यवस्था से वंचित रहा — यह कहना है भाजपा सांसद एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीएन खंडेलवाल का। श्री खंडेलवाल ने कहा कि मुद्रा योजना, जो अब अपने सफल दस वर्ष पूरे कर चुकी है, ने भारत के व्यापारी वर्ग को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि 2015 में शुरू हुई यह योजना देश भर के छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए वरदान साबित हुई है। शिशु, किशोर और तरुण श्रेणियों के माध्यम से बिना किसी गारंटी के ऋण प्रदान कर, इस योजना ने लाखों सूक्ष्म और लघु व्यवसायों को वित्तीय सहायता प्रदान की है, जिससे उन्हें अपने व्यापार का विस्तार करने, बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और कार्यशील पूंजी को मजबूत करने में सहायता मिली है।
ऐसे समय में जब छोटे व्यापारियों के लिए औपचारिक वित्तीय सहायता प्राप्त करना एक चुनौती था, मुद्रा योजना ने उस अंतर को पाटते हुए देश के व्यापार और वाणिज्य को नई ऊर्जा दी है। इस योजना ने न केवल ऋण की उपलब्धता बढ़ाई है, बल्कि स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है और स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहित किया है।
पिछले दस वर्षों में लाखों व्यापारी इस योजना के प्रत्यक्ष लाभार्थी रहे हैं, जिससे उन्हें विशेष रूप से कोविड-19 जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने व्यवसाय को बनाए रखने और आगे बढ़ाने में मदद मिली। असंगठित क्षेत्र को सशक्त करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में इस योजना की भूमिका अत्यंत सराहनीय है — ऐसा कहना है श्री खंडेलवाल का।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की