एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 20 वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने, चांदनी चौक से सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में, आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर ₹2,000 से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के संबंध में व्यापारिक समुदाय की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. सी. भरतिया, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स फेडरेशन (AICPDF) के अध्यक्ष श्री धैर्यशील पाटिल, ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) के चेयरमैन श्री कैलाश लाखयानी तथा ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष श्री पंकज अरोड़ा सहित विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले अनेक प्रमुख व्यापारिक नेता शामिल थे।
मीडिया को जानकारी देते हुए श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि वित्त मंत्री के साथ हुई सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा तथा व्यापारिक संगठनों द्वारा उठाई गई चिंताओं पर समुचित विचार किए जाने के आश्वासन के बाद, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स फेडरेशन (AICPDF) और ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने 2 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित “नो यूपीआई डे” के आह्वान को वापस लेने का निर्णय किया है
इससे पूर्व श्री पाटिल तथा श्री लख्यानी ने प्रस्तावित एमडीआर के कारण विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर पड़ने वाले संभावित आर्थिक प्रभावों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान की बढ़ती गति और लोकप्रियता को बनाए रखना आवश्यक है, किंतु इसके साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि व्यापारियों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ न डाला जाए।
वित्त मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया कि सरकार डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रतिनिधिमंडल ने इस विषय पर व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद स्थापित करने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए वित्त मंत्री एवं वित्त मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।
मीटिंग में व्यापारिक नेताओं ने डिजिटल इंडिया अभियान तथा यूपीआई की अभूतपूर्व सफलता के प्रति अपना पूर्ण समर्थन दोहराया। उन्होंने कहा कि यूपीआई आज विश्व स्तर पर डिजिटल भुगतान का एक सफल और अनुकरणीय मॉडल बन चुका है। व्यापारिक संगठनों का उद्देश्य डिजिटल भुगतान का विरोध करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि इससे संबंधित नीतियां संतुलित, समावेशी तथा उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों के हित में हों।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर संवाद के माध्यम से ऐसा व्यावहारिक और
Recent Latest News
- राहुल गांधी अपने ट्वीट से देश के व्यापारियों को राजनीतिक बयानबाजी का शिकार नहीं बना सकते मोदी सरकार ने सुधारों के माध्यम से व्यापारियों को सशक्त बनाया है – राहुल गांधी व्यापारिक समुदाय के मुद्दों पर राजनीति करना बंद करें
- India’s traders cannot be reduced to a subject of political rhetoric.through tweets from Rahul Gandhi Modi Govt empowers traders through reforms- Rahul Gandhi must stop politicising trading community
- 7.5 लाख करोड़ की शादियों की अर्थव्यवस्था-भारत में अब तक का सबसे बड़ा विवाह कारोबार उछाल आने को तैयार 25 दिनों में 52 लाख शादियाँ – देश की अर्थव्यवस्था और घरेलू बाजार में आएगी अभूतपूर्व तेजी: कैट
- ₹7.5 LAKH CRORE WEDDING ECONOMY-India gears up for its biggest wedding business boom 52 LAKH WEDDINGS IN 25 DAYS-India
- छठ महापर्व बना आस्था, श्रद्धा और आर्थिक समृद्धि का अद्भुत संगम; देशभर में ₹65,000 करोड़ से अधिक का कारोबार – कैट छठ पर्व से किसानों, व्यापारियों, कुटीर उद्योगों, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को मिला बड़ा आर्थिक संबल