व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने किया आभार व्यक्त
चांदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा “दिल्ली व्यापारी कल्याण बोर्ड” के गठन के ऐतिहासिक निर्णय का हार्दिक स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल राजधानी दिल्ली के लाखों व्यापारियों के लिए आशा की एक नई किरण लेकर आया है, बल्कि यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सशक्त व्यापारी – समृद्ध भारत” के विजन को साकार करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।
सांसद श्री खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली की डबल इंजन सरकार व्यापारियों के हित में जो कार्य कर रही है, वह अद्वितीय है। यह नया बोर्ड व्यापारियों की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, बीमा, वित्तीय सहायता तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं को व्यवस्थित और पारदर्शी रूप से लागू करने का माध्यम बनेगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली को ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस और निवेश के लिए देश की सबसे अनुकूल राजधानी बनाने की दिशा में यह एक बड़ा मील का पत्थर सिद्ध होगा।इससे व्यापर के नए अवसर बनेंगे और दिल्ली व्यापार का सबसे बड़ा हब बनेगा।छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों तक सभी की समस्याओं का स्थायी समाधान इस बोर्ड के माध्यम से संभव हो सकेगा।
श्री खंडेलवाल ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, उद्योग मंत्री तथा केंद्र व राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पहल दिल्ली को एक व्यापार-अनुकूल, पारदर्शी और रोजगार-सृजक राजधानी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की