लालकिले की दुर्घटना में घायल लोगों से आज एलएनजेपी अस्पताल में की मुलाक़ात
चाँदनी चौक क्षेत्र में कल हुए विस्फोट की घटना पर गहरी चिंता और पीड़ा व्यक्त करते हुए भाजपा सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने इसे अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएँ दिल्ली की शांति, सौहार्द्र और सुरक्षा को भंग करने का प्रयास हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा की गृहमंत्री श्री अमित शाह जी स्वयं इस घटना पर पूरी नजर रखे हुएँ हैं और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।
श्री खंडेलवाल ने आज एलएनजेपी अस्पताल का दौरा कर घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें सरकार के पूरे सहयोग एवं देखभाल का आश्वासन दिया ।घायल लोगों ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर उनकी पूरी देखभाल कर रहे हैं वहीं अस्पताल ने न केवल घायलों बल्कि उनके परिवारजनों के लिए भी समुचित व्यवस्था की है।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय देश की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली पुलिस और जाँच एजेंसियां इस घटना की त्वरित और गहन जांच कर रही हैं जिससे दोषियों को जल्द से जल्द बेनकाब कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि चाँदनी चौक देश की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान है और यहाँ के नागरिकों एवं व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ होगी तथा लोगों में विश्वास और शांति का माहौल कायम रखा जाएगा
श्री खंडेलवाल ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ पूरी तरह खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से संयम बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की तथा कहा कि इस कठिन समय में सभी को एकजुट रहकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए ताकि दोषियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाया जा सके।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की