contact@cait.in

+91 95604 43514

Background Image

चाँदनी चौक सांसद खंडेलवाल का चलो शहर बनायें अभियान

चाँदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को हल करने तथा इस पूरे क्षेत्र में अधिकतम सुविधाएं प्रदान करने के एजेंडे को लेकर सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल चलो शहर बनाएं अभियान के नाम से एक नई पहल शुरू करने जा रहे हैं जिसके अंतर्गत क्षेत्र के व्यापारियों एवं निवासियों के साथ सीधा संवाद करते हुए सभी मुद्दों का तार्किक हल निकाला जाएगा।इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्री खंडेलवाल ने कल शाम को मालवीय स्मृति भवन , आईटीओ पर एक मीटिंग बुलाई है जिसमें चांदनी चौक, नई सड़क, चावड़ी बाज़ार, खारी बावली, नया बाज़ार, सदर बाज़ार, कश्मीरी गेट तथा दरिया गंज के प्रमुख व्यापारी संगठनों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

श्री खंडेलवाल ने बताया कि प्रथम चरण में पुरानी दिल्ली के व्यापारियों से संवाद किया जाएगा और उसके बाद के चरणों में लगातार पूरी लोकसभा क्षेत्र के सभी बाजारों एवं रिहायशी कॉलोनियों के लोगों के साथ संवाद कर समस्याओं को चिह्नित किया जाएगा तथा उनके निदान की रणनीति तय कर काम शुरू होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सभी योजनाओं को क्षेत्र के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार के आईटी एवं टेक्नोलॉजी मंत्रालय के सीएससी विभाग के केंद्रों के जरिये लोगों को सीधा लाभ दिया जाएगा ।

श्री खंडेलवाल द्वारा शुरू की गई एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का समग्र विकास और सुधार करना है जो विभिन्न चरणों में प्रस्तावित है।

प्रथम चरण का प्रस्तावित कार्यक्रम:
1. व्यापारिक संगठनों के साथ बैठकें:
• चांदनी चौक, खारी बावली, दरियागंज, चावड़ी बाजार, सदर बाजार जैसे प्रमुख बाजार क्षेत्रों के व्यापारी संगठनों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श।
• उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास संबंधी सुझावों का संकलन।
2. आरडब्ल्यूए (RWA) के साथ संवाद:
• वॉक्ड सिटी की प्रमुख कॉलोनियों एवं मोहल्लों की आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।
• बुनियादी सुविधाओं (सड़क, ट्रैफिक बिजली, पानी, सफाई, पार्किंग, लोडिंग – अनलोडिंग आदि) से संबंधित मुद्दों पर चर्चा।
• स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाओं को समझना और प्राथमिकता निर्धारण करना।
3. संयुक्त कार्यशाला (वर्कशॉप):
• व्यापारियों एवं आरडब्ल्यूए के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से एक कार्यशाला का आयोजन।
• क्षेत्र के सुधार और सौंदर्यीकरण के लिए सामूहिक सुझावों को अंतिम रूप देना।
4. एक्शन प्लान का प्रारूप:
• प्राप्त सुझावों के आधार पर “चालू एवं दीर्घकालिक” कार्ययोजना तैयार करना।
• विकास कार्यों की प्राथमिकताओं के अनुसार चरणबद्ध क्रियान्वयन की रूपरेखा बनाना।
5. जन संवाद और भागीदारी:
• स्थानीय निवासियों और व्यापारियों की निरंतर भागीदारी सुनिश्चित करना।
• क्षेत्र के विकास में ‘जनभागीदारी’ को प्रमुख आधार बनाना।

पिछले सप्ताह श्री खंडेलवाल ने चाँदनी चौक के व्यापारिक संगठनों से एक प्रारंभिक चर्चा कि थी और अब उसी क्रम में कल यह मीटिंग आयोजित हो रही है।उन्होंने कहा की पुरानी दिल्ली का सारा क्षेत्र मूल रूप से व्यापारिक क्षेत्र है, इस दृष्टि से इस क्षेत्र में व्यापार सुगमता से कैसे हो तथा व्यापार के नए अवसर कैसे उपलब्ध हो, यह भी प्राथमिकता में है

Recent Latest News