कैट को पीएम मोदी के विकसित दिल्ली विज़न के लिए प्रगतिशील बजट की उम्मीद
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) को दिल्ली के लिए एक दूरदर्शी बजट की उम्मीद है, जो दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित दिल्ली विज़न में महत्वपूर्ण योगदान देगा। एक मजबूत और समावेशी बजट राष्ट्रीय राजधानी में बुनियादी ढांचे, व्यापार और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने की नींव रख सकता है।
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि,
“दिल्ली के पास आर्थिक और आधारभूत विकास के लिए एक आदर्श शहर बनने की अपार संभावनाएं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि बजट में बेहतर नागरिक सुविधाओं, आधुनिक बाजारों, उन्नत लॉजिस्टिक्स और व्यापार के डिजिटलीकरण पर ध्यान दिया जाएगा, जो दिल्ली को एक वैश्विक व्यापार केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
इसके अलावा, उन्होंने उम्मीद जताई कि बजट में शहरी परिवहन, प्रदूषण नियंत्रण और स्मार्ट सिटी पहल के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे, जिससे दिल्लीवासियों के जीवन स्तर में सुधार होगा। विकसित भारत 2047 मिशन के अनुरूप एक विकासोन्मुखी बजट आत्मनिर्भर और समृद्ध दिल्ली के निर्माण में सहायक होगा।
श्री खंडेलवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली के व्यापारी, कैट के नेतृत्व में, सरकार के साथ मिलकर विकसित दिल्ली के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वे ऐसे नीतिगत फैसलों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो आर्थिक विकास को गति दें और व्यापारिक समुदाय को सशक्त बनाएं।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की