ऐतिहासिक और समावेशी बजट – विकसित भारत की दिशा में देश चल पड़ा है- खंडेलवाल
चाँदनी चौक से सांसद तथा कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा है की केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास के विज़न को सार्थक करता है और अब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते पर चल पड़ा है। 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं और 25 लाख की आय वाले व्यक्ति को टैक्स में एक लाख रुपए का लाभ होगा – यह बहुत बड़ी राहत है , जिसका देश भर के व्यापारियों ने बड़ा स्वागत किया है
श्री खंडेलवाल ने केंद्रीय बजट को एक सशक्त आर्थिक दस्तावेज बताते हुए कहा की बजट से देशभमें व्यापार एयर लघु उद्योग को बढ़ावा देने की अनेक घोषणाओं से जहां व्यापार के नए अवसर उपलब्ध होंगे वहीं दूसरी ओर ईज़ इफ डूइंग बिज़नेस के तहत व्यापार करने की प्रक्रिया भी अधिक सुगम होगी। यह बजट देश के समग्र विकास को गति देने वाला, व्यापारियों, उद्यमियों, मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए प्रोत्साहन देने वाला बजट है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है और देश के आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित होगा।
श्री खंडेलवाल ने कहा की व्यापार और उद्योग के लिए यह बेहद प्रगतिशील बजट है।व्यापार जगत को सहूलियत देने के लिए कराधान (टैक्स) में संतुलन बनाए रखा गया। डिजिटल और MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और सरल बनाया गया है, जिससे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
रोजगार सृजन के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गई है। बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) पर निवेश से अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।टार्टअप और उद्यमियों के लिए प्रोत्साहन योजनाएँ जो भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगी।
Recent Latest News
- भारत का हाई-फ्रीक्वेंसी इकोनॉमिक बैरोमीटर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक प्रशासन में एक क्रांतिकारी पहल कैट ने किया स्वागत; कहा—यह कदम छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाकर भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा
- India’s High-Frequency Economic Barometer: A r revolutionary initiative by Prime Minister Narendra Modi in economic governance CAIT welcomes the nove; says It will empower small businesses and accelerate India’s economic growth
- Lok Sabha Speaker Shri Om Birla addresses representatives of Ramlila Committees at Parliament House
- लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने संसद भवन में रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों को किया संबोधित
- ऋण वसूली एवं डिवाइस लॉकिंग पर आरबीआई के दिशा-निर्देश नैतिक डिजिटल फाइनेंसिंग की दिशा में ऐतिहासिक सुधार