बिहार का व्यापारी समाज पूर्ण समर्थन देगा एनडीए उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार बना विकास, सुशासन और स्वावलंबन का प्रतीक प्रदेश* बिहार चुनाव विकास बनाम अवयवस्था पर केंद्रित
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महामंत्री तथा दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने आज पटना के लेमन ट्री होटल में कैट द्वारा आयोजित “ बिहार व्यापारी सम्मेलन” में कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत निश्चित है।सम्मेलन में पारित एक सर्वसम्मत प्रस्ताव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में बिहार के व्यापारी समुदाय द्वारा एनडीए को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई। बिहार में लगभग नौ लाख से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं जो लगभग 20 लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं लाखों अन्य लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार देते हैं।
प्रस्ताव में आगे कहा गया कि राज्य में विकास, स्थिरता और सुशासन को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए उम्मीदवारों का समर्थन करेगा।सम्मेलन में बिहार के सभी जिलों के 200 से अधिक व्यापारी नेताओं ने भाग लिया।सम्मेलन की अध्यक्षता कैट बिहार प्रदेश के अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा ने की।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की विकासोन्मुख नीतियों के कारण पिछले कुछ वर्षों में बिहार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। चाहे वह सड़क और पुल निर्माण हो, बिजली और जलापूर्ति की उपलब्धता, डिजिटल कनेक्टिविटी, कृषि और औद्योगिक ढांचे का विस्तार हो या शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी, हर मोर्चे पर बिहार ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को केंद्र सरकार की योजनाओं के केंद्र में रखा है। गरीब कल्याण, किसान सम्मान, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा लोन, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं का लाभ बिहार के हर वर्ग तक पहुँचा है। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त नीतियों ने आज बिहार को “विकास और अवसरों के राज्य” के रूप में स्थापित किया है।
कैट के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज के दृष्टिकोण से देखें तो एनडीए सरकार ने व्यवसायिक माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। पहले जहाँ व्यापारियों को प्रशासनिक परेशानियों, भ्रष्टाचार और अनिश्चित नीतियों का सामना करना पड़ता था, वहीं आज माहौल पारदर्शी, स्थिर और सहयोगी बना है। एकल विंडो क्लीयरेंस, उद्योग नीतियों में सुधार, जीएसटी का सरलीकरण और व्यापारिक ढांचे में डिजिटल बदलाव ने कारोबार को नई ऊंचाई दी है।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का “स्वदेशी अपनाओ” और “वोकल फॉर लोकल” का आह्वान बिहार के व्यापारियों के लिए नई प्रेरणा बना है। बिहार के व्यापारी अब स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वदेशी ब्रांडों के माध्यम से अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रणाली के तहत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए प्रोत्साहन और सुधारों ने व्यापारिक पारदर्शिता बढ़ाई है और छोटे कारोबारियों को मुख्यधारा में जोड़ा है। व्यापारिक सुविधाओं के डिजिटलीकरण, कर व्यवस्था के सरलीकरण और ई-गवर्नेंस के प्रसार ने राज्य में कारोबारी विश्वास को मजबूत किया है।
श्री खंडेलवाल ने आगे कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में माफिया राज, लालफीताशाही और भय के वातावरण को समाप्त कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया है। आज व्यापारी निश्चिंत होकर निवेश कर रहे हैं और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बिहार के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आया है।
श्री वर्मा ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले दस वर्षों में जिस गति से विकास कार्य किए हैं, वह बिहार के इतिहास में अभूतपूर्व है। आज का बिहार नए उद्योगों, नए उद्यमों और आधुनिक बाजार ढांचे के साथ देश के विकास में अपनी सशक्त भूमिका निभा रहा है।
श्री खंडेलवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार का व्यापारी समाज और आम जनता इस चुनाव में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान करेगी। बिहार के लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार की तरक्की और भविष्य सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि “विकास बनाम अव्यवस्था” की लड़ाई है — और बिहार के व्यापारी समाज ने यह तय कर लिया है कि वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण के लिए एनडीए के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
Recent Latest News
- भारत का हाई-फ्रीक्वेंसी इकोनॉमिक बैरोमीटर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक प्रशासन में एक क्रांतिकारी पहल कैट ने किया स्वागत; कहा—यह कदम छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाकर भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा
- India’s High-Frequency Economic Barometer: A r revolutionary initiative by Prime Minister Narendra Modi in economic governance CAIT welcomes the nove; says It will empower small businesses and accelerate India’s economic growth
- Lok Sabha Speaker Shri Om Birla addresses representatives of Ramlila Committees at Parliament House
- लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने संसद भवन में रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों को किया संबोधित
- ऋण वसूली एवं डिवाइस लॉकिंग पर आरबीआई के दिशा-निर्देश नैतिक डिजिटल फाइनेंसिंग की दिशा में ऐतिहासिक सुधार