भामाशाह के जन्म दिवस को ‘राष्ट्रीय व्यापारी दिवस’ घोषित किया जाए – सांसद खंडेलवाल ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को लिखा पत्र
देश के व्यापारियों के योगदान को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चांदनी चौक से सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने आज केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर महान देशभक्त, व्यापारी एवं दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस 28 जून को ‘राष्ट्रीय व्यापारी दिवस’ घोषित करने का आग्रह किया है।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि दानवीर भामाशाह देश के व्यापारिक समुदाय के शुभंकर है और महाराणा प्रताप को एक व्यापारी के रूप में दी हुई उनकी सहायता भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है ।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश में मजदूर दिवस, डॉक्टर्स दिवस सहित अनेक दिवस मनाने की रीति चली आ रही है, उसी तर्ज पर ही भामाशाह के जन्म दिवस 28 जून को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस भी सरकार द्वारा घोषित किया जाये।
भामाशाह के अतुलनीय योगदान का उल्लेख करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा की “भामाशाह भारत के व्यापारिक समुदाय के देशभक्ति, त्याग, ईमानदारी और उद्यमिता जैसे मूल्यों के प्रतीक हैं, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपने समस्त धन का उपयोग मेवाड़ की स्वतंत्रता और महाराणा प्रताप के संघर्ष के लिए समर्पित कर दिया। उनकी जयंती को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित करना न केवल उनके बलिदान को सम्मानित करेगा, बल्कि देश के 9 करोड़ से अधिक व्यापारियों को राष्ट्रीय पहचान प्रदान करेगा।”
उन्होंने कहा कि देश के व्यापारी आज भी आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, आपूर्ति श्रृंखला और राजस्व योगदान में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार हैं।श्री खंडेलवाल ने कहा कि ‘राष्ट्रीय व्यापारी दिवस’ की घोषणा, आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को सशक्त करेगी और युवाओं को राष्ट्रहित में ईमानदार एवं प्रतिबद्ध व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि भामाशाह जयंती को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप में स्वीकारना भारत की समृद्ध व्यापार परंपरा और उसके संरक्षकों को ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक सम्मान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की