चांदनी चौक सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने संसद में दिल्ली मेट्रो परियोजना में देरी पर उठाए सवाल
नई दिल्ली: चांदनी चौक के सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने आज संसद में दिल्ली मेट्रो की मॉडल टाउन क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं में हो रही देरी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने दिल्ली मेट्रो चरण-IV परियोजना के तहत पिंक लाइन (मौजपुर से मजलिस पार्क) और मैजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम से आर.के. आश्रम मार्ग) के कार्यों में प्रगति और संशोधित लक्ष्य की जानकारी मांगी।
सदन के पटल पर जवाब रखते हुए केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने बताया कि वर्तमान में मॉडल टाउन क्षेत्र से दिल्ली मेट्रो की दो प्रमुख लाइनें गुजर रही हैं: येलो लाइन (लाइन-2) और पिंक लाइन (लाइन-7)। इन दोनों लाइनों के अंतर्गत विधान सभा, विश्वविद्यालय, गुरु तेग बहादुर नगर, मॉडल टाउन, आज़ादपुर, आदर्श नगर, शालीमार बाग और मजलिस पार्क जैसे आठ मेट्रो स्टेशन आते हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो चरण-IV के तहत मंजूर तीन प्राथमिकता वाले गलियारों में पिंक लाइन और मैजेंटा लाइन के विस्तार कार्य मॉडल टाउन क्षेत्र के समीप से गुजरते हैं। हालांकि, इन परियोजनाओं पर कोविड-19 महामारी, भूमि की उपलब्धता और पेड़ों की कटाई से संबंधित अनुमतियों में देरी के कारण प्रभाव पड़ा है। जिन परियोजनाओं को 2024 में पूरा किया जाना था, वे अब एक वर्ष से अधिक की देरी से चल रही हैं।
श्री खंडेलवाल ने मेट्रो परियोजना में हो रही देरी को आम जनता के लिए असुविधाजनक बताते हुए कहा, “इससे बड़ी संख्या में लोगों को जिनमें ख़ास तौर पर नौकरी पेशा और स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को जल्द ही ठोस कदम उठाकर समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।”
केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रयासरत है और लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जा रहा है।
Recent
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की