खंडेलवाल ने सांसद की शपथ लेकर जन सेवा में कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया
चाँदनी चौक से भाजपा के सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने संसद सत्र के पहले दिन आज ईश्वर के नाम पर संसद सदस्य के रूप में शपथ ली।
शपथ लेने के बाद श्री खंडेलवाल ने कहा कि “ मैंने अत्यंत गर्व और विनम्रता के साथ संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की है ।मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा नेतृत्व सहित अपने निर्वाचन क्षेत्र का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे लोकतंत्र के इस सबसे बड़े मंदिर के सदस्य के रूप कार्य करने का सौभाग्य प्रदान किया है।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम एवं सबल नेतृत्व में उनकी प्राथमिकता अपने क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना तथा लोगों की समस्याओं का समाधान कर उनके जीवन को बेहतर बनाना होगा ताकि हर चेहरे पर मुस्कुराहट हो और किसी की आँख में आँसू न हो।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि हमारे देश की प्रगति हमारे सभी नागरिकों की समृद्धि से जुड़ी है और इसी दृष्टि से प्रधानमंत्री श्री मोदी के देश को विश्व गुरु बनाने तथा भारत को विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने में देश भर के व्यापारियों के बीच इस काम में जुटने के लिए पूर्ण श्रम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मैं शिक्षा, स्वास्थ्य, ढाँचागत विकास, रोजगार, और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूँगा।देश के व्यापारियों को व्यापार करने में सुगमता तथा व्यापार के बड़े नये अवसर, महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण, युवाओं को अधिक अवसर और समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए वो निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि “ मेरी सांसद के रूप में यात्रा लोगों के सहयोग और समर्थन के बिना संभव नहीं है और इसीलिए वो लगातार लोगों के साथ संवाद करते रहेंगे और आम जन की परेशानियों को दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
श्री खंडेलवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूँ और विश्वास दिलाया कि वो उनके विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूँगा। इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए मैं तैयार हूँ और लोगों के साथ मिलकर एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की