कैट–श्रीराम फाइनेंस ने व्यापारियों के लिए क्रेडिट पहुंच बढ़ाने हेतु फिनटेक पोर्टल लॉन्च किया
फिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अंतिम छोर तक वित्तीय पहुंच की खाई को पाटते हुए भारत के विशाल खुदरा व्यापार तंत्र को सशक्त बनाने की पहल
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने देश के सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय ग्रुप श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझेदारी में आज एक समर्पित फिनटेक पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य देशभर के व्यापारियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों के लिए सहज रूप से ऋण की उपलब्धता को बढ़ाना है। यह पोर्टल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आम उद्यमियों तक वित्तीय पहुंच को बढ़ाने के विज़न के अनुरूप तैयार किया गया है।
इस पोर्टल का शुभारंभ सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल और श्री जी. एम. जिलानी, संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी, श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड द्वारा आज नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में दिल्ली के प्रमुख व्यापारी नेता शामिल हुए।
कैट के सदस्यों और व्यापारियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया यह पोर्टल, कैट की व्यापक डिजिटल पहुंच को श्रीराम फाइनेंस के मजबूत ऋण वितरण तंत्र के साथ जोड़ता है, जिससे व्यापारियों को विभिन्न वित्तीय उत्पादों तक आसानी और दक्षता के साथ पहुंच मिल सके।इससे भारत के खुदरा व्यापार क्षेत्र में वित्तीय समावेशन तथा औपचारिक ऋण पहुंच में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की उम्मीद है।
यह फिनटेक प्लेटफॉर्म विभिन्न प्रकार की वित्तीय सुविधाएं प्रदान करता है, जिनमें एमएसएमई ऋण (सुरक्षित एवं असुरक्षित), व्यक्तिगत ऋण, स्वर्ण ऋण, दोपहिया वाहन ऋण तथा वाणिज्यिक वाहन वित्तपोषण शामिल हैं। फिजिटल मॉडल पर आधारित यह प्लेटफॉर्म व्यापारियों को डिजिटल माध्यम से ऋण आवेदन करने की सुविधा देता है, जबकि अंतिम प्रक्रिया और वितरण श्रीराम फाइनेंस के व्यापक शाखा नेटवर्क के माध्यम से पिनकोड के आधार पर किया जाता है।
यह हाइब्रिड मॉडल गति, पहुंच और व्यक्तिगत सहायता सुनिश्चित करता है, जिससे डिजिटल सुविधा और जमीनी स्तर पर सेवा के बीच की खाई को पाटा जा सके।
इस अवसर पर श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा: “भारत के व्यापारी हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन समय पर और किफायती ऋण की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती रही है। यह फिनटेक पोर्टल व्यापारिक समुदाय के वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कैट के विशाल नेटवर्क और श्रीराम फाइनेंस की मजबूत ऋण क्षमताओं को जोड़कर हम व्यापारियों को सरल, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से औपचारिक वित्त तक पहुंच प्रदान कर रहे हैं। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एमएसएमई को सशक्त बनाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के विजन के अनुरूप है।”
श्री जी. एम. जिलानी, संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी, श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने कहा की यह साझेदारी विश्वसनीय नेटवर्क के माध्यम से ऋण पहुंच का विस्तार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। व्यापारी और छोटे व्यवसाय भारत की विकास यात्रा के केंद्र में हैं। कैट की मजबूत जमीनी पहुंच का लाभ उठाते हुए हम अपने वित्तीय समाधान वहां तक पहुंचा रहे हैं जहां उनकी सबसे अधिक आवश्यकता है। हमारा फिजिटल मॉडल सुनिश्चित करता है कि जहां एक ओर पहुंच डिजिटल माध्यम से शुरू होती है, वहीं दूसरी ओर हमारी शाखा नेटवर्क ग्राहक की पूरी यात्रा के दौरान मजबूत जमीनी समर्थन प्रदान करता है।”
यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब व्यापारी और छोटे व्यवसाय अभी भी औपचारिक ऋण तक पहुंच में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। कैट के देशव्यापी नेटवर्क और श्रीराम फाइनेंस की विशेषज्ञता एवं संरचना को जोड़कर यह प्लेटफॉर्म बाधाओं को दूर करने, ऋण प्राप्ति को आसान बनाने और भारत की खुदरा अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का लक्ष्य रखता है।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की