कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान देशभर के बाजार तिरंगे की भव्य सजावट से होंगे आलोकित, भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में भी दिखेगा आज़ादी का भव्य उत्सव
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की 25 जुलाई 2026 से शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक आज नई दिल्ली में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 200 से अधिक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े अनेक समसामयिक विषयों, व्यापारियों के हितों, देश के आर्थिक विकास में व्यापार जगत की भूमिका तथा 12 से 15 अगस्त, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 की तैयारियों एवं उसके सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान को देशभर के व्यापारियों के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का रहा। सम्मेलन से देश के समस्त व्यापारियों से आह्वान किया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर, प्रत्येक दुकान और प्रत्येक बाजार तिरंगे की शान से सजे तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि देशभर के बाजारों में बड़े स्तर पर *तिरंगा यात्राओं* का आयोजन किया जाएगा। इन यात्राओं में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति पर आधारित *आकर्षक झांकियां* भी निकाली जाएंगी। प्रमुख व्यापारिक बाजारों, व्यावसायिक परिसरों और व्यापारिक संगठनों द्वारा राष्ट्रध्वज से संपूर्ण बाजारों को सजाया जाएगा तथा प्रत्येक व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएगा। कैट के सभी राज्य एवं जिला इकाइयों को इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि *भारतीय व्यापार महोत्सव-2026* भी देश की आज़ादी के भव्य उत्सव की भावना को समर्पित होगा। *भारत मंडपम* परिसर को तिरंगे की भव्य सजावट से अलंकृत किया जाएगा, जिससे देशभक्ति एवं “आत्मनिर्भर भारत” का संदेश देश-विदेश से आने वाले उद्योगपतियों, व्यापारियों, उद्यमियों एवं आगंतुकों तक पहुंचे।
इस अवसर पर *संसद सदस्य एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल* ने कहा की *”हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा”* केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रत्येक व्यापारी की श्रद्धा, सम्मान और कर्तव्य का प्रतीक है। देशभर का व्यापारी समाज इस अभियान में पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ भागीदारी करेगा। विशेष रूप से दिल्ली सहित देश के सभी प्रमुख शहरों और बाजारों में तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन तथा तिरंगे की भव्य सजावट के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रत्येक व्यापारी अपने घर, अपनी दुकान और अपने बाजार को तिरंगे से सजाकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देगा।
*भारतीय व्यापार महोत्सव-2026* भारत में निर्मित उत्पादों, सेवाओं, नवाचारों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई, हस्तशिल्प, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, टेक्नोलॉजी तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का देश का सबसे बड़ा बहु-क्षेत्रीय व्यापार महोत्सव होगा। यह महोत्सव भारत के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने, निर्यात को प्रोत्साहित करने, नए व्यापारिक अवसर सृजित करने तथा भारत को विश्व के अग्रणी विनिर्माण एवं व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। देश-विदेश के हजारों खरीदारों, निवेशकों, उद्योगपतियों एवं व्यापार प्रतिनिधियों की सहभागिता से यह आयोजन भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।
श्री खंडेलवाल ने आगे कहा कि आज देश का व्यापारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए “आत्मनिर्भर भारत”*, *”वोकल फॉर लोकल”* तथा *”लोकल टू ग्लोबल”* जैसे आह्वानों ने देश के व्यापारियों, उद्यमियों और लघु उद्योगों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और वैश्विक पहचान प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 भी इन्हीं संकल्पों को साकार करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा, जहां भारत में निर्मित उत्पादों को विश्व बाजार तक पहुंचाने का मार्ग और अधिक सशक्त होगा।
उन्होंने देश के सभी व्यापारिक संगठनों, बाजार संघों एवं व्यापारियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा भारत की एकता, अखंडता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रगौरव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
Recent
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की