कैट और मेटा ने ‘व्यापार सखी’ कार्यक्रम किया लॉन्च — महिला व्यापारियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की पहल प्रधानमंत्री मोदी के महिला-नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप कदम
समावेशी आर्थिक विकास और देश भर में महिला-उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत, कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने मेटा के साथ संयुक्त रूप से आज ‘व्यापार सखी’ कार्यक्रम की शुरुआत की जो एक राष्ट्रीय मिशन है जिसका उद्देश्य देश भर में महिला व्यापारियों को डिजिटल टेक्नोलॉजी के ज़रिए अपने व्यापार को सशक्त बनाना है।
यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया, जिसमें राजधानी की 100 से अधिक महिला उद्यमियों ने भाग लिया तथा अपने अनुभव, विचार और उद्यमिता की यात्रा की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं।
इस अवसर पर चाँदनी चौक से सांसद तथा कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में महिला उद्यमिता विज़न के अंतर्गत शुरू किया गया ‘व्यापार सखी’ कार्यक्रम महिला उद्यमियों, विशेषकर छोटे शहरों और ग्रामीण भारत की महिलाओं को डिजिटल टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे अपने व्यापार को बढ़ा और विस्तारित कर सकें। साथ ही, कैट देशभर के संभावित खरीदारों से महिला उत्पादकों को जोड़ने के लिए एक मैचमेकिंग प्रणाली विकसित करेगा, जिससे उनके उत्पादों को नई बाजार संभावनाएं और व्यापक दृश्यता मिलेगी। यह सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठा और प्रभावशाली कदम है।”
व्यापार सखी कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ:
सात भारतीय भाषाओं में स्थानीय स्तर पर अनुकूलित डिजिटल प्रशिक्षण
डिजिटल स्टोरफ़्रंट स्थापित करने और प्रबंधन के लिए व्यावहारिक कार्यशालाएँ
प्रमुख शहरों और उभरते व्यापारिक नगरों में कौशल विकास सत्र
वित्तीय स्वतंत्रता और समावेशी उद्यमिता पर विशेष बल
मेटा इंडिया के वाईस प्रेजिडेंट एवं पब्लिक पालिसी हेड श्री शिवनाथ ठुकराल ने इस पहल के बारे में कहा की “‘व्यापार सखी’ प्रधानमंत्री मोदी की नारी शक्ति और महिला-नेतृत्व वाले विकास के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। कैट और मेटा की यह साझेदारी यह दर्शाती है कि किस प्रकार पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से जमीनी स्तर पर नवाचार को बढ़ावा दिया जा सकता है और डिजिटल भारत में महिला उद्यमियों को सशक्त किया जा सकता है।”
‘व्यापार सखी’ कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आज की अर्थव्यवस्था में सफल होने के लिए आवश्यक डिजिटल उपकरणों, नेटवर्क और कौशल से लैस करना है — जिससे एक अधिक समावेशी, सशक्त और जुड़ा हुआ भारत संभव हो सके।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की