करवा चौथ पर देशभर में मची खरीदारी की धूम देशभर में करवा चौथ पर 28 हज़ार करोड़ रुपये का व्यापार अनुमानित वहीं दिल्ली में 8 हज़ार करोड़ रुपए के व्यापार की संभावना
आज देशभर में करवा चौथ का पावन पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी बाजारों में उमड़ रही हैं। दिल्ली सहित देश के हर बाज़ार, मॉल और मार्केट में रौनक का माहौल है।करवा चौथ के त्योहार को लेकर आज बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में खरीदारी कर रही हैं।इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। त्योहार के मद्देनजर, पूजा से संबंधित सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है।व्रत के दौरान महिलाएं दिनभर बिना पानी पिए रहती हैं और रात को चंद्रमा निकलने के बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं।
दिल्ली का चाँदनी चौक देश का सबसे बड़ा थोक बाज़ार है जहाँ त्यौहारों की गहमागहमी बहुत जोरों पर रहती है।चाँदनी चौक के सांसद तथा कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि कल दिल्ली सहित देश भर के बाजारों में जिस प्रकार से खरीदारों का तांता उमड़ा है और आज करवा चौथ के दिन जिस प्रकार की उपभोक्ताओं की भीड़ बाजारों में खरीदी के लिए देखी जा रही है तथा उससे प्राप्त फीडबैक के आधार पर यह संभावना है कि देश भर में करवा चौथ पर अब लगभग 28 हज़ार करोड़ का कारोबार होगा वहीं दिल्ली में ही यह व्यापार 8 हज़ार करोड़ के क़रीब रहने का अनुमान है। पिछले वर्ष यह कारोबार लगभग 22 हज़ार करोड़ रुपए का हुआ था वहीं वर्ष 2023 में करवा चौथ पर लगभग 15 हज़ार करोड़ रुपए का व्यापार हुआ था।
श्री खंडेलवाल ने बताया कि करवा चौथ से जुड़े पारंपरिक सामान जैसे साड़ी, लहंगे, पूजा थाली, छलनी, मिट्टी के करवे, मिठाइयाँ, गिफ्ट आइटम्स, ज्वेलरी और कॉस्मेटिक्स की बिक्री में भारी तेजी आई है। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर, मेहंदी आर्टिस्ट्स और सैलून में भी दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। इससे देश भर में छोटे कारीगरों तथा आर्टिस्टों को बड़ा रोजगार मिला है वहीं देश भर में बड़ी संख्या में सामूहिक रूप से भी करवा चौथ पूजन के आयोजन किए गए।
दिल्ली के चांदनी चौक, सदर बाज़ार, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, करोल बाग, राजौरी गार्डन, कमला नगर, शालीमार बाग, पीतमपुरा, पश्चिम विहार, रोहिणी, कनॉट प्लेस, ख़ान मार्केट, साउथ एक्सटेंशन, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार जैसे प्रमुख बाजारों में लोगों की भीड़ से दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं रही।इस बार करवा चौथ से पहले कई वस्तुओं पर जीएसटी दरों में की गई कटौती ने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राहत दी है वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वदेशी बेचने एवं खरीदने का आह्वान देश भर के व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं ने बड़े तरीके से अपनाया है जिससे खरीदारी में बड़ा उछाल देखा गया।
कैट के अनुसार, यह पर्व न केवल प्रेम और समर्पण का प्रतीक है बल्कि घरेलू व्यापार को भी नई ऊर्जा देता है। देशभर में लाखों छोटे व्यापारी और स्थानीय दुकानदारों को इस अवसर पर भरपूर व्यापार मिला है।
Recent
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की