आरबीआई द्वारा रेपो रेट 0.25% तक घटाने से बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा – खंडेलवाल
दिल्ली चांदनी चौक के सांसद और कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती के फैसले का स्वागत किया, इसे व्यापार और उपभोक्ताओं के लिए उधारी लागत को कम करने वाला, विकासोन्मुखी कदम बताया। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के लिए महंगाई दर 4.8% और वित्त वर्ष 2026 के लिए 4.2% रहने का अनुमान है, जिससे आर्थिक विकास और मूल्य स्थिरता के बीच संतुलन सुनिश्चित होगा।
खंडेलवाल ने जोर देते हुए कहा कि होम और बिजनेस लोन की ईएमआई कम होने से लोगों को वित्तीय राहत मिलेगी, उनकी खर्च योग्य आय (डिस्पोजेबल इनकम) बढ़ेगी और उपभोक्ता खर्च में वृद्धि होगी। इसके परिणामस्वरूप, बाजार में पूंजी प्रवाह (लिक्विडिटी) बढ़ेगा, जिससे व्यावसायिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि आगामी बजट में आयकर छूट की सीमा ₹12 लाख तक बढ़ाई जाने की घोषणा से आम जनता की बचत में वृद्धि होगी। यह अतिरिक्त बचत उपभोक्ता खर्च, बाजार में मांग और तरलता को बढ़ाएगी, जिससे आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी और बाजार में उछाल आने की संभावना बनेगी।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की