आज अक्षय तृतीया पर देश भर में सोने का 12 हज़ार करोड़ रुपए के व्यापार होने का आंकड़ा
आज अक्षय तृतीया है जिसको भारतीय संस्कृति में बेहद ही शुभ माना गया है और आज पूरे भारत में सोने चाँदी की बड़ी ख़रीद होने की उम्मीद है जिसके लिए देश भर में ज्वैलर्स ने बड़ी तैयारियां की और बाजारों में भी ग्राहकों का आना जाना लगातार बना रहा।भारी सोने के मुक़ाबले हल्के वजन के आभूषणों की मांग ज़्यादा दिखाई दी।
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री तथा दिल्ली चांदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि आज अक्षय तृतीया के दिन देश भर के ज्वेलरी व्यापारियों को उम्मीद है कि दिन भर के व्यापार के बाद एक मोटे अनुमान के अनुसार देश भर में लगभग 12 हजार करोड़ के सोने के आभूषण आदि की बिक्री तथा और इसी तरह से चाँदी की लगभग 4 हजार करोड़ का व्यापार हुआ है।हालाकि सोने चाँदी की क़ीमतों में काफ़ी तेज़ी है किंतु वैवाहिक सीजन होने तथा अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर सोना चाँदी ख़रीदने की पुरातन परंपरा से आज अच्छा व्यापार हुआ। उन्होंने बताया कि सोने को धन निवेश का सर्वोत्तम विकल्प माना जाता है इसलिए सोने चाँदी के भावों में तेजी होने के बावजूद आज सोना चाँदी खरीदा गया।
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष श्री पंकज अरोड़ा ने बताया कि आज अक्षय तृतीया पर सोने का भाव ₹97,500 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹ 98, 000 प्रति किलोग्राम रहा , जो कि ऐतिहासिक रूप से उच्चतम स्तर पर है। आज सोने के भाव में एक हज़ार तथा चाँदी के भाव में 2 हज़ार रुपए की गिरावट हुई। ऊँचे भाव होने के बावजूद बाजार में ग्राहकों की रुचि बनी हुई थी , जो इस शुभ पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्वता को दर्शाती है।
श्री अरोड़ा ने कहा कि “हालांकि कीमतें काफी अधिक हैं, फिर भी ग्राहक अपनी परंपरागत आस्था और अक्षय तृतीया के महत्व को ध्यान में रखते हुए सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं।
श्री अरोड़ा ने बताया की वर्ष 2022 में सोने का भाव 52700 प्रति 10 ग्राम तथा चाँदी का भाव 65 हज़ार रुपए प्रति किलो था जबकि वर्ष 2023 में सोने का रेट 61800 तथा चाँदी का भाव 76500 तथा वर्ष 2024 में यही भाव सोने का 74900 प्रति 10 किलो था। कम भाव होने से मांग अधिक रहती है ।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया ने कहा की अक्षय का अर्थ है शाश्वत समृद्धि अर्थात कभी कम नहीं होने वाला। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा या शुरू किया जाता है, वह निरंतर बढ़ता है और स्थायी समृद्धि लाता है। धन, शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक होने के कारण सोना इस दिन खरीदने के लिए सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली संपत्ति है और इसीलिए आज के दिन देश भर में सोने चाँदी का बड़ा व्यापार होता है और देश भर के ज्वैलर्स, सुनार तथा सोने-चाँदी के कारीगर आज के दिन का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं ।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने कुबेर को खजाना व माता लक्ष्मी को धन की देवी होने का आशीर्वाद दिया था।इसीलिए आज के दिन खरीदारी को बेहद शुभ माना गया है
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की