सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने ₹2,500 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी देने के लिए मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया, जिससे चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र को होगा लाभ
दिल्ली के बुनियादी ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय में, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल के अनुरोध को स्वीकृति दी है, जिसके तहत आज़ाद मार्केट से UER-2 तक नई सड़कों के निर्माण और आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा।
यह परियोजना चांदनी चौक और आसपास के क्षेत्रों में परिवहन नेटवर्क को उल्लेखनीय रूप से सुधारने में सहायक होगी, जिससे यातायात जाम कम होगा और व्यापार एवं यात्रा सुगम होगी। आज़ाद मार्केट, शास्त्री नगर, आउटर रिंग रोड और रोहिणी को दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के माध्यम से KMP एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली यह परियोजना व्यापारियों, दैनिक यात्रियों और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
*राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस 20 किमी लंबे सड़क लिंक की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी *अनुमानित लागत ₹2,500 करोड़ है। DPRs को आगामी 6-7 महीनों में अंतिम रूप दिए जाने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, “यह सड़क परियोजना चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे व्यापारी, निवासी और व्यवसायों को लाभ मिलेगा। मैं श्री नितिन गडकरी का उनके अटूट समर्थन और दिल्ली के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।”
यह पहल भाजपा सरकार की एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और बेहतर कनेक्टिविटी वाली दिल्ली की परिकल्पना के अनुरूप है, जो इसे व्यापार और वाणिज्य के एक प्रमुख केंद्र के रूप में और सशक्त बनाएगी।
Recent Latest News
- धनतेरस पर देश के खुदरा व्यापार ने बनाया नया रिकॉर्ड, कारोबार ₹1.25 लाख करोड़ के पार रहने का अनुमान – कैट सोने-चांदी का कारोबार अकेले ₹66,000 करोड़ से अधिक – ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) बुलियन से लेकर ऑटोमोबाइल, बर्तनों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक बाजारों में उमड़ी खरीदारी की अभूतपूर्व लहर; स्वदेशी उत्पादों का बाजारों में रहा दबदबा
- Dhanteras creates a new record for India’s retail economy: Trade estimated to cross ₹1.25 Lakh crore-CAIT Gold and Silver Sales Alone Exceed ₹66,000 Crore – AIJGF From bullion to automobiles, utensils to electronics, an unprecedented buying spree sweeps Indian markets; Swadeshi products dominated the markets
- कैट ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर दिल्ली के व्यापार को बाधित करने के लिए उन्हें राजनीतिक रूप से जवाबदेह ठहराया प्रदर्शन का अधिकार किसी दूसरे की आजीविका छीनने का लाइसेंस नहीं बन सकता – कैट ने राहुल गांधी से पूछे 5 तीखे सवाल कैट ने दिवाली के बाद देश भर में धिक्कार दिवस मनाने की घोषणा की
- CAIT writes to Rahul Gandhi, Holds Him politically accountable for disrupting Delhi’s trade Right to Protest cannot become a licence to destroy someone else’s livelihood – CAIT puts five pointed questions to Rahul Gandhi CAIT announces nationwide “Condemnation Day” (Dhikkar Diwas) and fter Diwali
- राहुल गांधी जी, व्यापारियों को रैली की भीड़ नहीं, त्योहारों में ग्राहकों की भीड़ चाहिए-खंडेलवाल*