भारत–यूरोपीय संघ व्यापार समझौता: भारतीय व्यापारियों, एमएसएमई और मैन्युफैक्चरिंग को वैश्विक बढ़त
भारत–यूरोपीय संघ व्यापार समझौता भारत की वैश्विक आर्थिक सहभागिता में एक ऐतिहासिक और रणनीतिक उपलब्धि है तथा यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है, जिसके तहत भारत को एक विश्वसनीय और प्रतिस्पर्धी वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया जा रहा है। यह बात चांदनी चौक से सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव श्री प्रवीण खंडेलवाल ने कही।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता यूरोपीय संघ—जो विश्व के सबसे बड़े आर्थिक समूहों में से एक है—में भारतीय वस्तुओं और सेवाओं के लिए बाजार पहुंच को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा तथा भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से और अधिक मजबूती से जोड़ेगा। उन्होंने कहा, “यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती आर्थिक मजबूती, नीति-स्थिरता और सुधार आधारित विकास का स्पष्ट प्रमाण है।”
इस समझौते के प्रमुख लाभों को रेखांकित करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि भारत–ईयू व्यापार समझौते से टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाएं कम होंगी, निर्यात को बढ़ावा मिलेगा तथा मैन्युफैक्चरिंग और सेवाओं में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही तकनीकी हस्तांतरण, नवाचार और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि “यह समझौता MSMEs को नए वैश्विक बाजार उपलब्ध कराएगा और आत्मनिर्भर भारत के विजन को वैश्विक एकीकरण के साथ सशक्त बनाएगा।”
उन्होंने बताया कि इस समझौते से वस्त्र एवं परिधान, चमड़ा एवं फुटवियर, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग वस्तुएं एवं ऑटो कंपोनेंट्स, फार्मास्यूटिकल्स एवं हेल्थकेयर, आईटी एवं डिजिटल सेवाएं, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ सहित MSMEs और स्टार्टअप्स को विशेष लाभ होगा।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने तथा व्यापारियों, निर्माताओं, किसानों और उद्यमियों के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने के विजन के पूर्णतः अनुरूप है।
उन्होंने कहा, “भारत–ईयू व्यापार समझौता केवल एक व्यापारिक करार नहीं, बल्कि एक रणनीतिक साझेदारी है, जो भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और वैश्विक व्यापार में अग्रणी भूमिका निभाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाएगा।”
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की