*पाकिस्तान से वस्तुओं के आयात/परिवहन पर रोक के निर्णय का कैट ने किया स्वागत*
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) ने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान से निर्यातित या पाकिस्तान में उत्पन्न किसी भी वस्तु के प्रत्यक्ष या परोक्ष आयात और परिवहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के साहसी और निर्णायक कदम का हार्दिक स्वागत किया है। *यह निर्णय एक सशक्त और स्पष्ट संदेश देता है कि पाकिस्तान की ओर से निरंतर शत्रुतापूर्ण गतिविधियों और भारत विरोधी रुख के बीच व्यापारिक एवं आर्थिक संबंध नहीं बनाए जा सकते” – यह कहना है कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल का।*
श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह कदम न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप है, बल्कि देश के व्यापारिक समुदाय और आम नागरिकों की भावना का भी सम्मान करता है, जो लंबे समय से आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों के साथ आर्थिक संबंधों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पाकिस्तान से वस्तुओं के व्यापार और परिवहन पर रोक लगाकर सरकार ने राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट कर दी है।
*कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. सी. भरतिया* ने देशभर के व्यापारियों से अपील की है कि वे इस नीति का पूर्ण समर्थन और अनुपालन करें और यह सुनिश्चित करें कि पाकिस्तान से कोई भी वस्तु प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भारतीय बाजार में प्रवेश न कर सके। CAIT पुनः यह दोहराता है कि वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देशहित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
व्यापारिक नेताओं ने यह भी आह्वान किया है कि भारतीय निर्माता और उद्यमी इस अवसर का लाभ उठाते हुए घरेलू उत्पादन को सशक्त करें और उन वस्तुओं का स्वदेशी विकल्प विकसित करें, जो पहले पाकिस्तान से आयात की जाती थीं, ताकि देश के उद्योग को बढ़ावा मिले और रोजगार के नए अवसर सृजित हों।
Recent Latest News
- वैश्विक व्यापार समझौतों एवं केंद्रीय बजट के लाभ अधिकतम करने हेतु कैट द्वारा देशभर में “मैन्युफैक्चरर्स कॉन्फ्रेंस”
- Manufacturers Conferences” to maximise benefits of Union Global trade agreements and Union budget by CAIT nationwide
- भारत–यूरोपीय संघ व्यापार समझौता: भारतीय व्यापारियों, एमएसएमई और मैन्युफैक्चरिंग को वैश्विक बढ़त
- India–EU Trade Agreement: A Global Boost for Indian Traders, MSMEs and Manufacturing
- 10 मिनट की डिलीवरी पर रोक: वर्षों से उठाई गई कैट की चेतावनियों पर सरकार की निर्णायक कार्रवाई