पहलगाम आतंकी हमले ने झकझोरा देश को – व्यापारिक समुदाय आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र संगठित – खंडेलवाल
पहलगाम में बेगुनाह पर्यटकों की बर्बर हत्या ने पूरे देश को दहला दिया है। यह केवल कुछ व्यक्तियों पर हमला नहीं है, बल्कि हमारे राष्ट्र के शांतिपूर्ण और समरसतापूर्ण ताने-बाने पर हमला है। इस वीभत्स कृत्य ने हर भारतीय की आत्मा को गहरे तक आहत किया है।
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के नेतृत्व में देश का व्यापारी समुदाय इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की घोर निंदा करता है और सभी निर्दोष लोग जो इस हमले में हताहत हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है,। हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
दिल्ली सहित देश भर के व्यापारी अपने व्यापार को, अपने लाभ को, अपने रोज़गार को त्याग सकते हैं — पर इस राष्ट्र के दुश्मनों के मनसूबों और नापाक इरादों को कभी भी पनपने नहीं देंगे, कायराना तरीक़े से किए गये नृशंस हत्या कांड का बदला लेने के लिए पूरा व्यापारी हर तरह से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का समर्थन करेगा तथा पूरा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ा है। यह समय देश के भीतर और बाहर बैठे आतंकी तंत्र को यह स्पष्ट संदेश देने का है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहाँ आतंक के लिए कोई जगह नहीं होगी।
व्यापारी वर्ग न केवल आर्थिक गतिविधियों में अग्रणी है, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और गरिमा की रक्षा के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि दोषियों को कठोरतम रूप से दंडित किया जाए ।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की