दिल्ली बजट विकसित दिल्ली की दिशा में एक मील का पत्थर
चाँदनी चौक के सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 को संतुलित, जनहितकारी और विकासोन्मुखी बट्टा। यह बजट सर्वस्पर्शी है और दिल्ली के सभी वर्गों का ध्यान बजट में रखा गयाहाई। यह बजट दिल्ली की आर्थिक प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।
श्री खंडेलवाल ने बजट का स्वागत करते हुए कहा, “दिल्ली सरकार ने व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित बजट प्रस्तुत किया है। बजट में व्यापार और उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए नए प्रावधान किए गए हैं, जिससे दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों को लाभ मिलेगा।”
श्री खंडेलवाल ने कहा की व्यापार एवं उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां बनाने की घोषणा, ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा से दिल्ली में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा व्यापार करना आसान होगा।उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बड़ा आवंटन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हेतु ठोस कदम तथा परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई परियोजनाएं दिल्ली में विकास को गति देगी ।यमुना की सफाई के लिए धन का आवंटन यमुना को साफ़ करने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में सही कदम है।
श्री खंडेलवाल ने आगे कहा, “दिल्ली के व्यापारिक समुदाय को इस बजट से नई ऊर्जा मिलेगी। सरकार द्वारा व्यापारिक सुधारों पर विशेष ध्यान देने से व्यापार की संभावनाएं बढ़ेंगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार व्यापारिक समुदाय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगी और व्यापारियों की जरूरतों को प्राथमिकता देगी।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की