कांवड़ यात्रा को भ्रष्टाचार से मुक्ति: सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के DBT निर्णय को बताया ऐतिहासिक सुधार
चांदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा है की दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा कांवड़ यात्रा समितियों के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) लागू करने का निर्णय केवल एक नीतिगत बदलाव नहीं है, बल्कि यह आम आदमी पार्टी के शासनकाल की अव्यवस्था और भ्रष्टाचार पर निर्णायक विराम है। वर्षों तक कांवड़ यात्रा को राजनीतिक लाभ और पक्षपात का माध्यम बना दिया गया, जहां बिचौलियों का बोलबाला रहा और असली आयोजक उपेक्षित होते रहे। अब वह अध्याय समाप्त हो चुका है।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है, यह आस्था, अनुशासन और जनसेवा का सशक्त प्रतीक है। लेकिन AAP सरकार के दौरान इसे गलत तरीके से संचालित किया गया और इसका दुरुपयोग हुआ।
दिल्ली सरकार का यह कदम एक लंबे समय से प्रतीक्षित सुधार है।
उन्होंने कहा की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यह सुनिश्चित करता है कि यात्रियों की सेवा करने वाले आयोजकों तक सीधे धन पहुंचे। इससे वित्तीय रिसाव रुकेगा, मनमानी समाप्त होगी और पूरी प्रक्रिया में गरिमा और पारदर्शिता आएगी।
यही है भाजपा का शासन मॉडल — स्वच्छ, पारदर्शी और जनहित व आस्था की भावना से प्रेरित। अब कांवड़ यात्रा को वह सम्मान और सहयोग मिलेगा, जिसकी उसे वर्षों से प्रतीक्षा थी।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की