महज़ कुछ घंटों की बारिश ने दिल्ली सरकार और एमसीडी की पोल खोल दी: प्रवीन खंडेलवाल
28 मई, नई दिल्ली:
दिल्ली के चाँदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में शुर्क्रवार सुबह को हुई बारिश के चलते बड़े पैमाने पर हुए जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार और एमसीडी पर निशाना साधते हुए कहा कि “अभी तो मानसून का आगाज़ है और अभी ये हालात देखने को मिल रहे है, आने वाले समय मे भीषड़ बारिश के दौरान तो दिल्ली में नाव चलानी पड़ेगी”।
दिल्ली में शुक्रवार सुबह 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच तीन घंटों में हुई बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है और कई निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और जलभराव के कारण कई लोग सड़क पर फंसे हुए हैं। श्री खंडेलवाल ने दिल्ली में बने बाढ़ जैसे हालात का जिम्मेदार दिल्ली सरकार और एमसीडी को ठहराते हुए कहा की ” ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की राजधानी में महज कुछ घंटों की हुई बारिश से ये स्थिति उत्पन्न हो गई है, लोग सड़कों में हुए जलभराव के चलते अपने गाड़ियों में फंसे है, और कुछ इलाकों में तो घरों में पानी घुस गया है जिससे हालात और बत्तर हो गए है, दिल्ली वासियो की इस दुर्दशा का कारण सिर्फ सुर सिर्फ दिल्ली सरकार की नाकामी और एमसीडी की निष्क्रियता है। केजरीवाल जी ने इतने सालों बस दिल्ली को खोखले वायदों और बेमानी अनशनो के अलावा कुछ नही दिया है, और रही सही कसर एमसीडी के बेपरवाह रवैये ने निकाल दी, दिल्ली के हालात साफ बता रहे है कि मॉनसून के लिए न तो दिल्ली सरकार और न ही एमसीडी ने कोई तैयारी की थी, सभी पीडब्ल्यूडी नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। मानसून से पहले उनकी सफाई नहीं की गई। इससे सड़को कर घरों में जलभराव हो गया है, जनता परेशान है, कभी पानी न होने का संकट कभी अत्यधिक पानी होने का संकट आखिर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की ये क्या दुर्दशा कर दी है”।
उन्होंने आगे कहा कि ” ऐसा ही होता है जब किसी राज्य का मुखिया बस अपने और अपनी पार्टी के बारे में सोचता है, हर साल दिल्ली में बरसात के दौरान यही हालत बन रहे है और केजरीवाल जी अपनी गलतियों से सीखने की बजाए अपनी जेबें भरने में व्यस्त है और उससे समय मिल रहा है तो उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता बेतुके अनशन पर बैठ रहे है अब तो दिल्ली भगवान भरोसे चल रही है , पर इनका सच जनता के सामने आ गया है, जनता को अब ये और बेवकूफ नही बना सकते, जो काम इन्हें करना चाहिए था वो अब दिल्ली के सातों बीजेपी के सांसद कर रहे है, हम मौके का जायजा ले कर उचित कार्यवाही कर रहे है”।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की