पियूष गोयल ने कैट को आईटीपीओ के सहयोग से दिल्ली में देश का अब तक का सबसे बड़ा “स्वदेशी मेला” आयोजित करने का आह्वान किया देश के 28 राज्यों से आए 200 से अधिक व्यापारिक नेताओं ने नई दिल्ली में कैट राष्ट्रीय व्यापार नेतृत्व सम्मेलन में भाग लिया
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पियूष गोयल ने आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) से आग्रह किया कि वह इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के सहयोग से दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा “स्वदेशी मेला” आयोजित करे। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित मेगा आयोजन वैश्विक मंच के रूप में कार्य करे, जो भारत के व्यापार और उद्योग की ताकत, नवाचार एवं विविधता को प्रदर्शित करे तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को विश्व पटल पर अग्रसर करे।
कैट राष्ट्रीय व्यापार नेतृत्व सम्मेलन में उक्त संबोधन देते हुए— जिसमें देश के 28 राज्यों से आए 200 से अधिक प्रतिष्ठित व्यापारिक नेता मौजूद थे —श्री गोयल ने कहा कि
“भारत के व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और विकास के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं।”
उन्होंने CAIT की सतत पहलों की सराहना करते हुए निम्न पहलुओं के महत्व पर विशेष बल दिया- व्यापारियों के लिए मज़बूत कौशल विकास कार्यक्रम, महिला उद्यमियों के व्यापक सशक्तिकरण, साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिक मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, आधुनिक, प्रौद्योगिकी आधारित, वैश्विक प्रतियोगिता वाले व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण।
श्री गोयल ने कैट से यह भी आग्रह किया कि वह स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती और अन्य प्रमुख व्यापारिक संगठनों एवं वाणिज्य मंडलों के साथ मिलकर देश भर में स्वदेशी मेले आयोजित करे और “वोकल फॉर लोकल” को एक राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन के रूप में विकसित करे।
उन्होंने आगे उत्तर मुंबई स्थित अपने संसदीय क्षेत्र के कौशल विकास केंद्र को CAIT को सौंपने का प्रस्ताव भी दिया, ताकि क्षेत्र में चल रही कौशल विकास पहलों को और सशक्त किया जा सके।
सभा को संबोधित करते हुए चाँदनी चौक के सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रवीन खंडेलवाल ने देश के व्यापारियों के निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा—
“देशभर के व्यापारी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। Ease of Doing Business की उनकी परिकल्पना ने बेहतर प्रणालियों, आधुनिक तकनीक और नए अवसरों के माध्यम से व्यापारियों को सशक्त बनाया है।”
श्री खंडेलवाल ने कहा कि कैट व्यापारियों के हितों की रक्षा, नीतिगत सुधारों को आगे बढ़ाने और देश में अधिक संगठित एवं मजबूत रिटेल व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया ने संगठनात्मक ढांचे को देशभर में और सुदृढ़ करने तथा व्यापारियों को जमीनी स्तर तक सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कैट की भावी कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिसमें प्रमुख प्राथमिकताएँ शामिल हैं—क्षमता निर्माण, नीति वकालत,डिजिटल सशक्तिकरण, व्यापक व्यापार सुधारों के लिए राष्ट्रीय अभियान।
Recent Latest News
- कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया जाए: कैट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह
- Captain Smit Machhar should be conferred the “Sarvottam Jeevan Raksha Padak”: CAIT* Special appeal to Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
- एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस यूपीआई मुद्दे पर देश भर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
- MDR No UPI Day” Call Withdrawn Senior Trade Delegation Meets Finance Minister on UPI
- नए ई-कॉमर्स नियम अधिक पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे: खंडेलवाल कैट ने ऐतिहासिक सुधारों का स्वागत किया, प्रिडेटरी प्राइसिंग, एफडीआई उल्लंघनों और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की