राहुल गांधी अपने ट्वीट से देश के व्यापारियों को राजनीतिक बयानबाजी का शिकार नहीं बना सकते मोदी सरकार ने सुधारों के माध्यम से व्यापारियों को सशक्त बनाया है – राहुल गांधी व्यापारिक समुदाय के मुद्दों पर राजनीति करना बंद करें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किए गए उस ट्वीट, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि नोटबंदी और कथित गलत जीएसटी व्यवस्था ने छोटे व्यापारियों एवं एमएसएमई को तबाह कर दिया तथा बड़ी कंपनियों के लिए निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का मैदान समाप्त कर दिया, पर कड़ा उत्तर देते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) ने उन्हें एक पत्र भेजा है जिसमें कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इस प्रकार के बयान देश के व्यापारिक समुदाय और अर्थव्यवस्था में उसके योगदान की संतुलित समझ के बजाय चुनिंदा राजनीतिक बयानबाजी को दर्शाते हैं।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों का स्वयंभू पैरोकार बनने से पहले राहुल गांधी को अपनी पार्टी के शासनकाल के रिकॉर्ड का भी आत्ममंथन करना चाहिए। क्या कांग्रेस के शासनकाल का इंस्पेक्टर राज, लाइसेंस-पर्मिट राज, जटिल वैट व्यवस्था, अनेक प्रकार के कर, मनमाने निरीक्षण, सरकारी विभागों द्वारा उत्पीड़न और अंतहीन कागजी कार्यवाही का दौर भुलाया जा सकता है? उस समय व्यापारियों को अपना वैध कारोबार चलाने के लिए भी एक सरकारी कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शासन की कार्यप्रणाली को नियंत्रण और उत्पीड़न से निकालकर विश्वास, पारदर्शिता और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में मूलभूत रूप से परिवर्तित किया है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं जिसमें विशेष रूप से जन विश्वास सुधारों के अंतर्गत, वर्ष 2026 के कानून सहित, 79 केंद्रीय अधिनियमों के 717 प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया गया है तथा 1,000 से अधिक अपराध संबंधी प्रावधानों को युक्तिसंगत बनाया गया है।
पुराने और अप्रासंगिक कानूनों की समाप्ति की दिशा में रिपिलिंग एंड अमेंडिंग एक्ट 2025 के माध्यम से 71 पुराने एवं अप्रासंगिक अधिनियमों को समाप्त किया गया है।
उन्होंने कहा की अनुपालन प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए कारोबारियों पर नियामकीय बोझ कम करने के लिए हजारों अनावश्यक अनुपालनों को सरल, डिजिटल अथवा समाप्त किया गया है।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया ने व्यापारिक समुदाय को राहत एवं नए अवसर प्रदान करने वाली अन्य महत्वपूर्ण पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि फ़स्साई लाइसेंस की स्थायी वैधता (Perpetual Validity) लागू होने से समय-समय पर लाइसेंस के नवीनीकरण की आवश्यकता समाप्त हुई है, जिससे खाद्य कारोबारियों, खुदरा विक्रेताओं, थोक व्यापारियों और वितरकों को बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से छोटे उद्यमियों, व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं को बिना किसी जमानत के संस्थागत ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिससे वे अपना कारोबार स्थापित करने और उसका विस्तार करने में सक्षम हुए हैं। स्टार्टअप इंडिया ने नवाचार करने वाले युवाओं और उद्यमियों के लिए ऐसा अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जिसमें वे रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बन सकें। इसी प्रकार, डिजिटल इंडिया और UPI ने पारदर्शिता, सुविधा और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देते हुए लाखों छोटे कारोबारियों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ा है।
श्री खंडेलवाल ने आगे कहा कि जीएसटी ने अनेक अप्रत्यक्ष करों की खंडित व्यवस्था के स्थान पर एक एकीकृत राष्ट्रीय कर प्रणाली स्थापित की है। इसके क्रियान्वयन के दौरान व्यापारियों को हुई कठिनाइयों को दूर करने के लिए समय-समय पर अनेक सुधार भी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जीएसटी के और सरलीकरण, सस्ती संस्थागत वित्तीय सहायता, साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षा, नियामकीय अनुपालनों को आसान बनाने तथा अनावश्यक विभागीय हस्तक्षेप से मुक्ति जैसे विषय पर कैट इन मुद्दों को लगातार सरकार के साथ संवाद करते हुए समाधान हेतु प्रयत्नशील है लेकिन इन वास्तविक चुनौतियों के आधार पर प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किए गए व्यापक संरचनात्मक सुधारों की अनदेखी नहीं की जा सकती।
राहुल गांधी द्वारा बड़ी कंपनियों और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के संबंध में लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि भारत की आर्थिक व्यवस्था में बड़े उद्योगों, एमएसएमई निर्माताओं, थोक एवं खुदरा व्यापारियों, स्टार्टअप और स्वरोजगार करने वाले उद्यमियों—सभी को समान अवसर मिलने चाहिए। यदि कांग्रेस नेता के पास किसी विशेष औद्योगिक समूह को अनुचित लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के ठोस प्रमाण हैं, तो उन्हें व्यापक आरोप लगाने के बजाय उन प्रमाणों को सार्वजनिक करना चाहिए।
श्री खंडेलवाल ने जोर देकर कहा कि देश के व्यापारियों को राहुल गांधी के ट्वीट के माध्यम से व्यक्त की जाने वाली राजनीतिक सहानुभूति नहीं चाहिए। उन्हें सम्मान, पहचान, सरल कानून, वित्तीय सहायता तक पहुंच, समान प्रतिस्पर्धा का अवसर और बिना किसी भय अथवा उत्पीड़न के कारोबार करने की स्वतंत्रता चाहिए।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने भारत की स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को खड़ा किया है, करोड़ों लोगों की आजीविका के अवसर पैदा किए हैं और पीढ़ियों से देश की आर्थिक गतिविधियों को निरंतर गति दी है। व्यापारियों को केवल राजनीतिक बयानबाजी का विषय बनाकर नहीं देखा जाना चाहिए।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी को व्यापारिक समुदाय का कोई भी विषय उठाने से पहले अपनी पार्टी के शासनकाल के रिकॉर्ड का आत्ममंथन करना चाहिए। देश के व्यापारी कांग्रेस के दौर के इंस्पेक्टर राज और लाइसेंस-पर्मिट राज को आज भी याद करते हैं। वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए सुधारों के महत्व को भी समझते हैं। व्यापारियों को राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि समाधान चाहिए। समय की मांग है कि भारत के उद्यमियों को सशक्त बनाया जाए और देश को एक मजबूत, प्रतिस्पर्धी एवं आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाया जाए।
Recent Latest News
- राहुल गांधी अपने ट्वीट से देश के व्यापारियों को राजनीतिक बयानबाजी का शिकार नहीं बना सकते मोदी सरकार ने सुधारों के माध्यम से व्यापारियों को सशक्त बनाया है – राहुल गांधी व्यापारिक समुदाय के मुद्दों पर राजनीति करना बंद करें
- India’s traders cannot be reduced to a subject of political rhetoric.through tweets from Rahul Gandhi Modi Govt empowers traders through reforms- Rahul Gandhi must stop politicising trading community
- 7.5 लाख करोड़ की शादियों की अर्थव्यवस्था-भारत में अब तक का सबसे बड़ा विवाह कारोबार उछाल आने को तैयार 25 दिनों में 52 लाख शादियाँ – देश की अर्थव्यवस्था और घरेलू बाजार में आएगी अभूतपूर्व तेजी: कैट
- ₹7.5 LAKH CRORE WEDDING ECONOMY-India gears up for its biggest wedding business boom 52 LAKH WEDDINGS IN 25 DAYS-India
- छठ महापर्व बना आस्था, श्रद्धा और आर्थिक समृद्धि का अद्भुत संगम; देशभर में ₹65,000 करोड़ से अधिक का कारोबार – कैट छठ पर्व से किसानों, व्यापारियों, कुटीर उद्योगों, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को मिला बड़ा आर्थिक संबल