भारत–न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: दशहरे पर भारतीय व्यापार के लिए वैश्विक अवसरों का उपहार* खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की; न्यूज़ीलैंड में भारतीय वस्तुओं के निर्यात पर शून्य सीमा शुल्क का लाभ
20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के अवसर पर भारत–न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का लागू होना, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की वैश्विक व्यापार यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस समझौते का स्वागत करते हुए, चाँदनी चौक से सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ऐसे रणनीतिक व्यापारिक साझेदारियाँ स्थापित कर रहा है, जो राष्ट्रीय आकांक्षाओं को भारतीय व्यापार जगत के लिए ठोस अवसरों में बदल रही हैं। यह ऐतिहासिक समझौता भारत की विनिर्माण क्षमताओं में बढ़ते वैश्विक विश्वास को दर्शाता है तथा लोकल से ग्लोबल, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करता है।”
*यह समझौता भारतीय वस्त्र एवं परिधान, चमड़ा एवं फुटवियर, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पादों, ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कंपोनेंट्स, औषधियों, रसायनों, कृषि उत्पादों तथा प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात के लिए व्यापक अवसर खोलेगा* । शून्य सीमा शुल्क की सुविधा से भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी और एमएसएमई, कारीगरों, किसानों, निर्माताओं, महिला उद्यमियों तथा निर्यातकों को लाभ मिलेगा।
इस समझौते के अंतर्गत न्यूज़ीलैंड द्वारा भारत में 2000 करोड़ अमेरिकी डॉलर (20 अरब अमेरिकी डॉलर) के निवेश को सुगम बनाने की प्रतिबद्धता भी शामिल है। इसके साथ ही भारतीय पेशेवरों और युवाओं के लिए नए अवसरों का विस्तार होगा। दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक वस्तुओं एवं सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार को 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है। यह समझौता निर्यात, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता दर्शाता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय कूटनीति और व्यापार-केंद्रित नेतृत्व भारतीय उद्यमों के लिए नए वैश्विक बाजार खोल रहा है, साथ ही देश के संवेदनशील घरेलू क्षेत्रों के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने भारतीय व्यापारियों, निर्माताओं और एमएसएमई से इस अवसर का लाभ उठाने तथा ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों की वैश्विक पहचान और पहुँच को और मजबूत करने का आह्वान किया।
Recent
- राहुल गांधी अपने ट्वीट से देश के व्यापारियों को राजनीतिक बयानबाजी का शिकार नहीं बना सकते मोदी सरकार ने सुधारों के माध्यम से व्यापारियों को सशक्त बनाया है – राहुल गांधी व्यापारिक समुदाय के मुद्दों पर राजनीति करना बंद करें
- India’s traders cannot be reduced to a subject of political rhetoric.through tweets from Rahul Gandhi Modi Govt empowers traders through reforms- Rahul Gandhi must stop politicising trading community
- 7.5 लाख करोड़ की शादियों की अर्थव्यवस्था-भारत में अब तक का सबसे बड़ा विवाह कारोबार उछाल आने को तैयार 25 दिनों में 52 लाख शादियाँ – देश की अर्थव्यवस्था और घरेलू बाजार में आएगी अभूतपूर्व तेजी: कैट
- ₹7.5 LAKH CRORE WEDDING ECONOMY-India gears up for its biggest wedding business boom 52 LAKH WEDDINGS IN 25 DAYS-India
- छठ महापर्व बना आस्था, श्रद्धा और आर्थिक समृद्धि का अद्भुत संगम; देशभर में ₹65,000 करोड़ से अधिक का कारोबार – कैट छठ पर्व से किसानों, व्यापारियों, कुटीर उद्योगों, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को मिला बड़ा आर्थिक संबल