caitindia.info@gmail.com

+91 95604 43514

Background Image

*दिल्ली सरकार जीएसटी के लिए एक एमनेस्टी स्कीम लाएगी- वेयरहाउसिंग एवं इंडस्ट्रियल पालिसी शीघ्र घोषित होगी- रेखा गुप्ता*

की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित व्यापारिक नेताओं के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद श्री रामवीर सिंह बिधुड़ी, श्रीमती बांसुरी स्वराज, श्रीमती कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार में मंत्री श्री प्रवेश वर्मा, श्री मनजिंदर सिंह सिरसा, दिल्ली के महापौर श्री राजा इकबाल सिंह तथा उप महापौर श्री जयभगवान यादव सहित दिल्ली के 500 से अधिक प्रमुख व्यापारी नेता भी मौजूद थे। कैट के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री विपिन आहूजा के नेतृत्व में कैट के दिल्ली प्रदेश के 55 पदाधिकारियों ने अपने नए कार्यकाल की शपथ भी ग्रहण की

Recent Events